बद्रीनाथ : हाल ही में जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर थे जहाँ उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए और आज बुधवार को उनके छोटे भाई पंकज मोदी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले दर्शन को पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के विधि विधान से दर्शन किए। वह सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। उन्होंने सुबह नौ बजे मंदिर में भगवन के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते दिन मंगलवार को शीतकाल के लिए गणेश मंदिर के कपाट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद किए गए हैं।बीते कल सुबह पांच बजे से बदरीनाथ धाम की महाभिषेक पूजा शुरू हुई। बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाएं होने के बाद बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने वेदपाठियों की मौजूदगी में विधि-विधान से हनुमान मंदिर के समीप स्थित भगवान गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
आज बद्रीनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे पीएम के छोटे भाई पंकज मोदी

