सीएम धामी ने टपकेश्वर मंदिर शोभायात्रा को किया रवाना

आज मंगलवार को देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भ्रमण यात्रा निकली। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से आरम्भ हुई आज सुबह सीएम धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकार कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर पूरी होगी। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्प वर्षा होगी। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *