गंगोत्री : आज शनिवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल जांगला पुल के पास कांवड़ियों को ले जा रहा एक ट्रक सड़क पर अचानक पलट गया। इस हादसे की तुरंत सूचना पुलिस फोर्स को मिली तो वो मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित ट्रक से निकाला।।
शनिवार को 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। इनमें से चार कांवड़ियों को सामान्य चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। कावड़ियों की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अब कांवड़ियों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
15 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा,पुलिस बल मौके पर

