आरवीएनएल की 41 किलोमीटर सुरंग हुई तैयार,105 किमी लम्बा ट्रैक भी होगा 

ऋषिकेश : आपको बतादें कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में लगी रेल विकास निगम द्वारा अब परियोजना की 105 किलोमीटर सुरंग में से 41 किलोमीटर सुरंग को बना लिया गया है। 126 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना में 105 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण सुरंगों के अंदर किया जाएगा।  इसके आलावा रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि परियोजना के निर्माणाधीन नौ पैकेजों में से जो सुरंग तैयार की गई है। सभी को मिलाकर अभी तक कुल 41 किलोमीटर सुरंग को बनाया जा चूका है। उन्होंने ये भी कहा कि परियोजना की 17 सुरंगों में 11 सुरंग छह किलोमीटर से भी ज्यादा लम्बी बनाई गई है। इतना ही नहीं बल्कि यह सुरंग एनएटीएम तकनीक (न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मैथड) के तहत बनाई जा रही हैं। बताया कि 126 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के नौ पैकेज में सुरंगों के 80 प्रवेश द्वार होंगे। जिसमें आधे से अधिक तैैयार हो गए हैं।

आपको बतादें की पूरी परियोजना में ये पैकेज है –ढालवाला से शिवपुरी पैकेज।,शिवपुरी से ब्यासी पैकेज।,देवप्रयाग से जनासू पैकेज,श्रीनगर से धारी देवी  पैकेज,बी- तिलनी से घोलतीर पैकेज,घोलतीर से गौचर पैकेज,गौचर से कर्णप्रयाग,ब्यासी से देवप्रयाग पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *