Breaking : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा,सुनकर कांपे लोग 

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट से दुखद घटना की खबर मिली है जिसके चलते यहां आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में जा गिरी और बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग थे जिनमें से करीब अभी तक 9 लोगों के शव पाए गए हैं। ये घटना आज सुबह 10 बजे की है। बस को क्रेन के जरिए निकाला गया है, हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस है। 

अभी तक मिल रही जानकारी के मद्देनज़र,इंदौर से महाराष्ट्र की तरफ से यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।  

आपको बतादें कि जिला प्रशासन घटना वाली जगह पर पहुंचा हुआ है और प्रदेश सीएम द्वारा एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश मिले हैं। हीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने धार जिले के इस हादसे पर दुख जताया है और प्रशासन से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की और लोगों को जल्द राहत पहुँचाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *