राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरूवार को ग्वालियर जिले पहुंची हैं। वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में पहुंचकर जीवाजीराव सिंधिया संग्रहालय का अवलोकन करने पहुंची हैं। वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में स्थित जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय का सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ अवलोकन कर रहीं हैं। द्रोपदी मुर्मू सातवीं राष्ट्रपति हैं, जिनका जय विलास में सिंधिया परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया।म्यूज़ियम का भ्रमण करने के बाद वह सिंधिया परिवार के साथ दोपहर 1:00 बजे लंच में शामिल होंगी। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं उत्तम हों इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। ग्वालियर दौरे के दौरान राष्ट्रपति लगभग चार घंटे शहर में रहेंगी। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास जयविलास पैलेस पहुंचेगी
राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची विलास पैलेस, संग्रहालय का अवलोकन करेंगी

