दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, तीन वाटर प्लांट बंद 

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। यमुना नदी का पानी तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंचा गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों पानी भर चुका है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक रखी है।  दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई है। यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30km/घंटा से अधिक नहीं होगी। DMRC ने ट्वीट किया ,.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद किया गया है। पानी मशीनों में घुस गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *