एक बार फिर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह परेशानी में पढ़ते नज़र आ रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस के पास दो ऐसे गवाह हैं जो उन्हें सजा तक ले जा सकते हैं। दोनों पीडि़त पहलवानों के कोच हैं। कोच ने कहा है कि उन्होंने आरोपी बृजभूषण सिंह को पहलवान के साथ छेड़छाड़ व सेक्सुअल फेवर की मांग करते देखा था। उस समय वह डब्ल्यूएफआई कार्यालय में पीड़ित पहलवान के साथ थे। नई दिल्ली जिले की कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल हुई है।
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में ये भी कहा है कि बृजभूषण ने पीड़ित पहलवान को डब्ल्यूएफआई कार्यालय बुलाया था और जहां उनके साथ रोहतक, हरियाणा निवासी कोच भी थे।पुलिस ने इस कोच के बयान को चार्जशीट में प्रमुखता से लिया है और दाखिल किया है।दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ये कोच बृजभूषण सिंह को सजा दिला सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण के खिलाफ काफी सबूत हैं और आरोपी के खिलाफ केस चलाया जा सकता है।

