दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आ रहीं राष्ट्रपति मुर्मू,जानिए पूरा शेड्यूल !

देहरादून : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी जहां वो 8 तारिख को राजधानी देहरादून आएँगी। ह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में ठहरेंगी। आपको बतादें कि आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में ही रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को दिया जा चूका है। 8 दिसंबर को राष्ट्रपति राजभवन आएंगी और आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को भी संबोधित करेंगी।

अगले दिन राष्ट्रपति मुर्मू, दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *