उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू ख़त्म,जानिए नई एसओपी

देहरादून : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार  गिरावट को देखते हुए अब उत्तराखंड राज्य में भी कोविड नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू को अब खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई और रियायत भी दी गई है,हालांकि राजनीतिक रैली,धरना प्रदर्शन पर 28 फरवरी तक रोक लगा हुआ है।  आपको बतादें कि शासन की तरफ से नई एसपी भी जारी हुई है। 

 बदलीं गाइडलाइन-

राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, थियेटर, ऑडिटोरियम कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे. राज्य में स्वीमिंग पूल/वॉटर पार्क 28 फरवरी 2022 तक बंद रहेंगे. राज्य में स्थित खेल संस्थान, स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।

सभी सामाजिक/खेल गतिविधियां/मनोरंजन/विवाह समारोह/सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्थल की पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा. राजनीतिक रैली/धरना प्रदर्शन की अनुमति 28 फरवरी तक नहीं होगी. होटल, रेस्तरां, भोजनालयों और ढाबों को अपनी क्षमता एवं कोविड प्रोटोकॉल के तहत डाइनिंग के संचालन के लिए इजाज़त दी। अनुमति होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *