देवरिया के फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे राज्य में और गांव में दहशत का माहौल है। वहीं इस मामलें में अब आरोपी प्रेम यादव के आलीशान मकान और चहारदीवारी को लेकर सवाल का जवाब मिल गया है अब पैमाइश में भी सरकारी भूमि पर ये मकान बना हुआ है , राजस्व विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने बीते दिन सोमवार को अभयपुर गांव में सरकारी जमीनों की पैमाइश कर अंतिम रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार ने प्रेम यादव के पिता समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया है। अब प्रशासन का बुलडोजर कभी भी चलाया जा सकता है। सोमवार को सुबह 11 बजे एसडीएम रत्नेश तिवारी, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, शिवेंद्र कोडिल्य समेत 20 राजस्व कर्मियों की टीम अभयपुर गांव में सरकारी जमीनों की दोबारा पैमाइस करने पहुंची।टीम के गांव में पहुंचते ही प्रेम के पक्ष के लोगों ने चिल्लाना-चीखना शुरू कर दिया। राजस्व विभाग की टीम के काम में बाधा डाल रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर लाठी पटककर तितर-बितर कर दिया।टीम ने रिपोर्ट दे दी, जिसके बाद तहसीलदार ने बेदखली का आदेश भी जारी कर दिया है।फतेहपुर गांव में प्रेम के मकान की पैमाइश के दौरान हंगामे के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।
प्रेमचंद के मकान पर चलेगा बुलडोज़र, आदेश जारी

