अंकिता के हत्यारे के रिज़ॉर्ट पर चला बुलडोज़र,होगी कड़ी कार्रवाई 

देहरादून : गौरतलब है कि प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्या काण्ड का खुलासा होते हुए इसमें आरोपी भाजपा नेता का बीटा ुलकित आर्य सामने आया है जिसके पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। प्रदेश सीएम के आदेश के बाद आज शनिवार को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर भी चला दिया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया था।  सीएम ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। सीएम ने कहा कि जिस किसी ने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अंकिता की हत्या की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रिजॉर्ट के अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। साथ ही लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *