सड़क पर हो गया प्रसव,जानिए क्यों नहीं पहुंची गर्भवती अस्पताल?

पुरोला : शहरों में सडकों पर लगने वाले जाम की पराकाष्ठा तो तब हुई जब उत्तराखंड के मोरी के आराकोट गांव में गर्भवती महिला ने अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जाम  कारण एम्बुलेंस में ही जन्म दे दिया। इसे देख आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया इस बात की जानकारी मिलते ही सीएचसी पुरोला से नर्सिंग स्टॉफ स्ट्रेचर लेकर प्रसव स्थल पर पहुंचा और जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले गए। जच्चा-बच्चा ठीक हैं। 

दरअसल, मोरी के आराकोट गांव की गर्भवती मीनाक्षी बीते एक माह पहले प्रसव कराने अपने मायके पुरोला गांव पहुंची थी जहां बीते दिन सोमवार सुबह मीनाक्षी को डिलेवरी पेन शुरू हो गया जिसके बाद परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया। 108 सेवा गर्भवती को लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुरोला गांव के लिए निकली, लेकिन कुमोला रोड व मुख्य बाजार में जाम के चलते एंबुलेंस आधा घंटे तक रास्ते में ही जाम में फांसी रही।

एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजन गर्भवती को पैदल ही अस्पताल के लिए निकल गए। गांव से अस्पताल की दूरी करीब दो किमी है। इससे पहले की महिला अस्पताल पहुंचती, उसने पुरोला बाजार में अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *