यूपी बना कश्मीर,10  शहरों में हिंसक प्रदर्शन,सीएम ने दिए आदेश 

आज जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र यूपी में शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी लेकिन फिर भी उपद्रवियों द्वारा हंगामा किया गया है राज्ये के कई शहरों में प्रदर्शान और हंगामें किए गए हैं। यूपी के कई जिलों में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। कई जगह सिर्फ नारेबाजी हो रही है तो प्रयागराज में स्थिति बेहद तनावपूर्ण ही गई है। यहां पुलिस पर उपद्रवियों ने पत्थर व देसी बम से हमला किया। 

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश –सीएम योगी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रदेश में जुमे को लेकर अलर्ट जारी है उसके बाद भी  पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास में लगा हुआ है। 

सहारनपुर –
सहारनपुर में हुए बवाल में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की पहचान में भी जुटी है।

मुरादाबाद –भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर मुरादाबाद में जुमे की नमाज को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जिससे माहौल गरमा गया है।
प्रयागराज एसएसपी घायल –प्रयागराज में उपद्रव के बाद पुलिस ने मौके से दो युवक पकड़े हैं, पुलिस का कहना है कि ये उपद्रवी हैं। जबकि युवक खुद को पत्रकार बता रहे हैं।

कानपुर –

कानपुर के मुस्लिम इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *