इस्लामाबाद : काफी दिनों से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ बीमार चल रहे हैं. जिसपर उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि आज शुक्रवार शाम को उन्हें वेंटिलेटर(लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर लेटाया गया है. उनके परिवार के सदस्य दुबई के लिए रवाना हो गए हैं इसके साथ ही उनका परिवार कराची से हवाई रास्ते से दुबई पहुंच रहे हैं.आपको बतादें कि उनकी नासाज़ तबियत के बारे में मुशर्रफ के करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया है और कहा कि मुशर्रफ संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में भर्ती जहां उनको आज वेंटिलेटर पर लिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुशर्रफ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी एक समय में मुशर्रफ के प्रवक्ता थे।
परिवार की तरफ से ट्वीट –वह इस हालत में पहुंच गए हैं, जहां से रिकवर होना संभव नहीं है। उनके कई अंग खराब हो चुके हैं। आप सभी उनके लिए दुआ करें।

