देहरादून : आज देर शाम उत्तराखंड सीएम धामी की कैबिनेट बैठक हुई जो कि कुछ देर पहले समाप्त हुइ हैं जिसमें आगामी बजट सत्र को लेकर 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बैठक में कुल 23 मामले कैबिनेट के समक्ष रखे गए।
कैबिनेट बैठक में 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिली है और साथ ही सैनिक कल्याण विभाग में गैलंट्री अवॉर्ड विजेताओं की पुरस्कार राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50,000 करने पर सहमति बनी है। आज हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज-प्रेमचद्र अग्रवाल-डॉ शान सिंह रावत-सौरभ बहुगुणा-सुबोध उनियाल-रेखा आर्य और गणेश जोशी उपस्थित रहे।

