देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहाँ पहुंचकर उन्होंने प्रेसवार्ता का आयोजन किया जहाँ एक बड़ा ऐलान किया,उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल सीएम पद के दावेदार होंगें। उन्होंने एक और घोषणा की हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक बनाएँगे।
आज उन्होंने ये भी कहा कि पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने आज ये भी कहा कि हमनें प्रदेश की जनता से राय मांगी है। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनना होगा,इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह फैसला पार्टी नहीं बल्कि यहां की जनता से पुछा है।
कहा कि कर्नल कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था।

