हाईअलर्ट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखाई देने लगा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात भी कर दिया  गया है। इसके साथ ही हिंदूवादी नेता भी घरों में नजरबंद किए गए हैं। पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *