उत्तरकाशी में बीते दिन शुक्रवार को देर शाम एक 17 साल का किशोर टिहरी बांध की झील में डूब गया जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ किशोर की खोज जारी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। गौरव(17) पुत्र नरेश नौटियाल शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गाय चुगाने आया था तभी वह अचानक झील में डूब गया पुलिस को सूचना दी गई लेकिन उसका एक दिन में कोई सुराग नहीं मिल सका है। रव ने संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।
17 साल का किशोर टिहरी झील में डूबा,नहीं मिला कोई सुराग

