देहरादून : आज जहां मैदानी क्षेत्रों में दूसरा सावन का सोमवार है वहीँ उत्तराखंड में आज दूसरे सोमवार पर मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा उमड़ा। जिसके चलते पहाड़ों के शिवालयों में हर-हर महादेव की आवाजे गूंज रहीं हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिरों में लगी हुईं हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सावन की संक्रांति से पर्वतीय क्षेत्रों में सावन शुरू होता है। मैदान में चंद्रमा से सावन को शुरू मानते हैं।
प्रदेश में आज सावन का प्रथम सोमवार,ॐ नमः शिवाय की गूँज

