बड़ी उपलब्धि,10 हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब पकड़ी गई 

नशा मुक्त देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने को लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत उपकरण व 10 हजार लीटर लाहन पकड़ी गई है। इसको मौके पर ही ख़त्म किया गया है।मंगलवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और पीआरडी के जवान लोकेश कुमार ने डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से छापा मारा। कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मिले लाहन को नष्ट कर दिया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे आरोपियों को पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *