आम जनता से रूबरू हुए सीएम धामी,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन 

देहरादून। उत्तराखंड के दोबारा नवनिर्वाचित मुखिया पुष्कर सिंह धामी सत्ता पर आटे ही लगातार कार्यों में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन गुरूवार को सीएम धामी  मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का मतदान पर आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी से भेट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *