उत्तराखंड में दरोगाओं पर गिर सकती है गाज़,जानिए वज़ह

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग के कुछ दरोगाओं पर आय से अधिक संपत्ति के मामलें में गिर सकती है विजिलेंस विभाग की गाज। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़िलहाल अभी शासन स्तर से इस मामले में एक एसआई कविंद्र शर्मा के खिलाफ जांच की अनुमति दी गई है। कविंद्र शर्मा ऊधम सिंह नगर में तैनात है। और वह राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की एक बैठक में वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं।
बता दें कि गृह विभाग को आय से अधिक संपत्ति जुटाने की ऐसी ही शिकायतें उत्तराखंड के कई जिलों से प्राप्त हो रही थी । फ़िलहाल इन शिकायतों की प्राथमिक जांच चल रही है। जांच में साक्ष्य मिले तो उनके मामलों को भी सतर्कता समिति के सामने रखा जा सकता है ।और उसके बाद इन दरोगाओं के ख़िलाफ़ सतर्कता जांच की अनुमति भी दी जा सकती है ।