नई दिल्ली : श्रद्धा वॉल्कर और आफताब के कहानी के बाद अब दिल्ली की निक्की और साहिल की लव-धोखा की कहानी सुर्ख़ियों में हैं। बीते दिन बुधवार इस बात का खुलासा हुआ और बीते दिन बुधवार शाम को ही के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों ने बताया है कि निक्की की मौत गला घोंटने से की गई है। पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट का कोई निशाँ नहीं हैं। इस मामलें में पुलिस ने बताया है कि निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे तक चला। डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार गला घोटने के कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, डाटा केबल से गला घोटा गया था। चूंकि शव को चार दिनों से अधिक समय तक फ्रिज के अंदर रखा गया था, इसलिए वह खराब होने लगा था। निक्की के शव का हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
Nikki Murder Case : पोस्टमार्टम में हुआ चौकाने वाला खुलासा

