पंतनगर : उत्तराखंड के पंतनगर से दुखद खबर मिली है जहां से एक वीडियो सामने आया है। जहां पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव के दौरान कविता पाठ करते हुए कवि को हार्ट अटैक पड़ा और वो अचानक ही ज़मीन पर जा गिरे। पंतनगर विवि परिसर के कृषि महाविद्यालय स्थित डाॅ. बीबी सिंह सभागार में पंतनगर काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था।
जिसमें पंतनगर निवासी कवि सुभाष चतुर्वेदी (68) का कविता पाठ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ख़ुशी का माहौल ग़म में तब्दील हो गया। उनका मथुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।आनन-फानन में आयोजकों ने उन्हें विवि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

