पटना : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से मुश्किलों में उलझते नज़र आ रहे हैं। आज उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश होने पहुंचे है। आज सोमवार सुबह 11 बजे राबड़ी आवास से बेटी और सांसद मीसा भारती के साथ लालू प्रसाद ईडी दफ्तर पहुंचे और वहां मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ ने लालू की गाड़ी को घेर लिया और समर्थन में नारेबाजी की। लालू ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं।
पहले भी बुलाया गया –
आपको बतादें कि ईडी दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। ईडी दफ्तर के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ इकठ्ठा हो गई है। राजद के कई विधायक पहुंचे हैं। समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने में जुटे हुए हैं। राजद समर्थकों ने आरोप लगाया कि लालू यादव बीमार हैं। उन्हें जान बूझकर परेशान करने का प्रयास हो रहा है।

