Covid-19 : प्रदेश में दो अक्टूबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

प्रदेश में उतारते चढ़ते कोरोना के मामलों में अब 24 की बात की जाए तो उत्तराखंड में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्य भी 84 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1512 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरादून  में छह, अल्मोड़ा और नैनीताल में दो-दो व पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है। वहीं, आठ जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। 

अभियान चलेगा-कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान दो अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्र सरकार ने निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू होगा। आज शुक्रवार 30 सितंबर को यह अभियान समाप्त हो रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र से इस अभियान को दो दिन और बढ़ाया गया है। इसके लिए 70 हजार वैक्सीन की डोज राज्य को प्राप्त हुई है। 

कोविड संक्रमण सामान्य होने से अब लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए गंभीर नहीं है। जिस कारण राज्य में शत प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाना लक्ष्य से काफी दूर है। अभी तक कुल लाभार्थियों में से 23 प्रतिशत ने बूस्टर डोज लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *