पीएम मोदी ने 43 करोड़ महिलाओं को साधा, विपक्ष का भी मुँह चुप 

नए संसद भवन में प्रवेश करने के साथ ही पीएम मोदी ने विजयी दांव चला है। एक ऐसा दांव, जिसके माध्यम से भाजपा, 2024 के लोकसभा चुनाव में 43 करोड़ महिलाओं को साधा है। इसको लेकर  विपक्ष भी अपनी खुशी जाहिर कर  रहा है। यानी महिला आरक्षण बिल, यह ऐसा दांव है, जिसमें विपक्षी खेमें के पास नाखुशी का मौका नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने लगे हाथ कह दिया कि ये तो उनके ही प्रयासों का फल है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग करती रही है।  कपिल सिब्बल ने कहा है कि इसमें क्या एतिहासिक है? यह कहते हैं कि आपको महिला आरक्षण 2029 में मिलेगा। यह महिलाओं को एक सपना दिखा रहे हैं कि आपको 2029 में आरक्षण मिलेगा। आज महिला आरक्षण की याद क्यों आ रही हैं? इनकी सोच राजनीतिक है।किसी वेणुगोपाल ने कहा कि परिसीमन के बाद ही इसे लागू किया जाएगा तो महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *