CM के बेटे ने सनातन धर्म को ख़त्म करने की कही बात-बवाल

तमिलनाडु के युवा मामले और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने फिर से विवादित बयान दिया है। जिन्होंने अब सनातन धर्म पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि छुआछूत को खत्म करने के लिए सनातन धर्म को खत्म करना होगा।  स्टालिन तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर जवाब दे रहे थे। राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि दुर्भाग्य से हमारे समाज में कुछ भेदभाव हैं। एक बड़े तबके के भाई-बहनों को समानता की नजर से नहीं देखा जाता है। ऐसा हिन्दू धर्म में नहीं होता। निश्चित तौर पर इसका खात्मा होना चाहिए।

इस बयान पर पलटवार किया है ,स्टालिन ने कहा कि जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए ही सनातन धर्म को समाप्त किया जाना ही सही होगा। उनका मानना है कि अगर सनातन नष्ट हो जाएगा, तो छुआछूत भी नष्ट हो जाएगी।

सभी राज्यों को एक सामाजिक न्याय निगरानी समिति का गठन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *