21 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगें पीएम मोदी,गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व

नई दिल्ली : सभी जानते है कि आगामी  21 अप्रैल को  सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व है। जिस मौके पर इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने इस बात की औपचारिक जानकारी साझा की है। इससे पहले पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस से इतर 21 अक्तूबर 2018 को भी लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। तब  केंद्र सरकार ने आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले पर आयोजन किया था।

इस अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में विशाल समारोह होगा। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह समागम का शुभारंभ करेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *