नई दिल्ली : बीते वर्ष भारी तबाही के बाद अब फिरसे कोरोना पैर पसारने लगा है,संक्रमण के मामलों में फिर इजाफा होने लगा है। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर देश में बढ़ रहे हैं। खासकर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में संक्रमण के नए मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मामलों में अचानक से आई बढ़वार के मद्देनजर सरकारी तंत्र हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि मामले बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है, मगर सतर्क रहना जरूरी हो गया है। जल्द कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। ख़बरों की मानें तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) इस सप्ताह होने वाली बैठक में मास्क लगाना अनिवार्य कर सकता है। इस बैठक में उप राज्यपाल अनिल बैजल भी भाग ले सकते हैं।
सर्दी-जुकाम के मामलें बढे-आपको बतादें कि सभी चिकित्सकों को निर्देश दे दिए गए है कि इस तरह के मरीज़ों का तुरंत आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए। सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को 48 घंटे के नोटिस पर पूर्ण क्षमता के साथ कोविड-19 वार्ड बनाने के लिए तैयार रहने का भी आदेश दिया है। मुंबई में फिलहाल दिल्ली से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच नहीं हो रही है, हालांकि मुंबई में नमूनों का जीन सर्वेक्षण जरूर हो रहा है।
पंजाब हरियाणा में अधिक मामलें-उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से सामने आ रहे कोरोना के आंकड़े भी डराने लगे हैं। महज तीन दिन में ही यहां नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। यूपी में 14 अप्रैल को कोरोना के 90 मामले सामने आए थे, जबकि रविवार को 135 मामले सामने आए। पंजाब में 14 अप्रैल को महज 11 मामले सामने आए थे और 17 अप्रैल को 8 संक्रमित मिले। इसी तरह हरियाणा में 14 अप्रैल को 170 मरीज मिले थे, जबकि रविवार को 191 मरीज मिले।

