वाराणसी :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं जहां पीएम करीब 17,80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। पीएम यहां 17,80 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया जहां कार्यकर्ताओं ने जय जय श्री राम के जयघोष से उनका स्वागत किया।
मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकण्ठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टीराम, डॉ सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी उपस्थित रहे।आज PM मोदी ने बटन दबाकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला, वाराणसी शाखा का शिलान्यास भी किया।
पीएम ने कहा –पीएम ने आज वाराणसी में अपने संबोधन में कहा कि – हमने टीबी से लड़ने किए लोगों से नि-क्षय मंत्र बनने को कहा। पीएम बोले- काशी नगरी, वो शाश्वत धारा है, जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है। कुछ समय पहले ही भारत ने ‘One Earth, One Health’ के विजन को भी आगे बढ़ाने की पहल की है और अब, ‘One World TB Summit’ के माध्यम से भारत एक और संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

