नई दिल्ली : आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है और आज का दिन संसद में खास रहा क्योंकि आज पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब भी दे सकते हैं। बीते दिन सोमवार को भी उन्होंने लोकसभा में कहा था जवाब दिया था। आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के साथ पीएम की बैठक भी हुई है।
आज मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में जवाब तलब करते हुए कहा कि यूपीए काल से महंगाई की तुलना करें तो पता चलेगा महंगाई क्या होती है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी बोले कि यूपीए काल में महंगाई दहाई अंक में थी। अगर अमेरिका की तुलना करें तो भारत में महंगाई कम है।
संसद में पीएम आज बोले कि, लॉकडाउन के दौरान हमारे किसानों ने जबरदस्त काम किया है। उन्होंने अभूतपूर्व मात्रा में उत्पादन किया और हमने उनसे रिकॉर्ड स्तर पर खरीदारी की। राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कोरोना काल में 80 करोड़ से भी अधिक देशवासियों के लिए इतने लंबे कालखंड के लिए मुफ्त में राशन की सुविधा दी गई। जिससे की कोई ऐसी स्थिति कभी न बन सके कि उनके घर का चूल्हा न जले। भारत ने ये काम करके दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे पहले उन्होंने बीते सोमवार को लोकसभा में जवाब दिया था।

