महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस में लगी भीषण आग की वजह से करीब 25 लोगों की मौत हुई जिनमें से 24 का आज सामूहिक दाह संस्कार होगा इनमेसे एक धव को घरवालों को सौपा जाएगा। पीड़ितों का पता उनके परिवारों के डीएनए जांच से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। डीएनए प्रक्रिया में समय लगने की वजह से आज शवों का सामूहिक दाह संस्कार करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बीते शनिवार सड़क हादसे में बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जल गए थे। यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ था। इस भयानक दुर्घटना में ड्राइवर और ‘क्लीनर’ सहित आठ लोग बच गए थे।
आज एक साथ 24 शवों का होगा दाह संस्कार

