500 वर्ष बाद गुजरात के इस मंदिर में पीएम मोदी ने फहराया ध्वज,कही यह बात

पंचमहाल :गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के ऊपर बनी दरगाह को वहां से स्थानांतरित किये जाने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। बता दें कि यह ध्वज आज करीब 500 वर्ष बाद फहराया गया है। इस मौके पर पीएम नें कहा कि सालों बाद मंदिर के शिखर पर ध्‍वज फहरा रहा है , और यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 500 वर्ष बाद इस मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज लहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही द्योतक नहीं है, यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर स्थिर रहता है।


वहीं मंदिर के न्यासी अशोक पांड्या ने बताया कि मंदिर के शिखर को करीब 500 साल पहले सुल्तान महमूद बेगड़ा ने नष्ट कर दिया था. लेकिन इसे पावागढ़ पहाड़ी पर इसे पुन: स्थापित कर दिया गया है, औरआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित महाकाली मंदिर का उद्घाटन किया , और यह भी बताया कि यह मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। हर वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने और माता का आशीर्वाद लेने आते हैं।