प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पुणे दौरे पर थे। जहां उन्होंने पुणे के प्रसिद्ध गणपति मंदिर में पूजा की थी। मंदिर में पूजा के समय प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई और वायरल हो गई। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है उन पर भगवान के कथित अपमान का आरोप लगा है, लेकिन सच्चाई कुछ और सामने आई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अगस्त को पुणे का दौरा किया था।
उन्होंने पुणे के मशहूर श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई मंदिर में पूजा अर्चना हुई है। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पीएम मोदी भगवान गणेश की प्रतिमा की तरफ पीठ करके हाथ जोड़कर खड़े हैं। इस तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर को लेकर पीएम मोदी विपक्षियों के निशाने पर आ गए।

