धमकी : सीमा की हो पाकिस्तान वापसी-नहीं तो होगा आतंकी हमला

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्त में लिया है इस व्यक्ति ने बीती रात सोमवार को महाराष्ट्र मंत्रालय पर आतंकी हमले की बात कही थी। इसने फोन पर धमकाते हुए कहा कि एक दो दिन में मंत्रालय में आतंकी हमला किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि  कांदिवली पुलिस ने 61 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और इस आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी की हुई है।  

इस व्यक्ति को आज मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। बीते महीने भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी दी थी और कहा था कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की तरह ही एक और आतंकी हमला होने वाला है। इस आरोपी ने ये भी कहा कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो मुंबई में आतंकी हमला होगा। इस हमले की जिम्मेदार मुंबई और उत्तर प्रदेश की सरकार होगी। फोन कॉल एप से हुई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *