असम : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है जो कि अभी में हो रही है, इसी बीच राहुल गांधी और असम पुलिस के बीच झड़प के बाद राहुल गाँधी ने असम की पुलिस को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो, पुलिस उतने मामले दर्ज करे। तभी भी मैं डरूंगा नहीं।
कांग्रेस सांसद ने पुराने सहयोगी और अब असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया। राहुल ने भूमि घोटाले और रिश्वतखोरी का जिक्र किया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पूरे भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहा । राहुल ने असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर भी उन्हें डरा नहीं सकते।
मामला हुआ दर्ज –
आपको बतादें कि राहुल के ऐसे बेबाक बयान के बाद भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के लिए गुवाहाटी पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है और राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन बाद आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल ने कहा, उन्हें नहीं पता कि असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों सोच लिया कि पुलिस के पास मामले दर्ज होने पर वे डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 और मामले दर्ज करें। जितना संभव हो मामला दर्ज करें, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।वो किसी से नहीं डरेंगे।

