वाराणसी : आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करने वाले हैं। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल होंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या लिखा –
उन्होंने लिखा कि काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हूटिंग करते हुए पीएम का स्वागत किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया।

