नई दिल्ली : कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शु्क्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। तेलंगाना के अलग होने से पहले किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे। किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी शामिल रहे।
वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद, चार बार के विधायक किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस छोड़ने कारण बताया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के गलत फैसलों की वजह से वह कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मजबूर हुए। वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किरण कुमार रेड्डी की तारीफ की। और कहा कि उनके पार्टी में आने से भाजपा को आंध्र प्रदेश में मज़बूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि किरण कुमार रेड्डी के पिता 3 बार एमएलए और मंत्री रहे। वहीं किरण रेड्डी भी खुद मुख्यमंत्री रहे और 4 बार एमएलए चुने गए. रेड्डी एक बेहतरीन रणजी क्रिकेटर रहे।
कांग्रेस को बड़ा झटका,पूर्व सीएम ने थामा भाजपा का दामन

