नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही भारत इतने कम समय में 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाब हो सका है। .बता दें कि भारत बायोटेक के चेयरमैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 100 डोज लगाने में भारत सरकार से लेकर आम आदमी तक ने अहम भूमिका निभायी है। भारत बायोटेक के अधिकारी डॉ कृष्णा एला ने कहा है कि बच्चों के वैक्सीनशन के ट्रायल को लेकर हम सरकार का इंतज़ार कर रहे हैं।डॉ कृष्णा एला ने बताया कि जल्द ही बच्चों को लगाये जाने वाला वैक्सीन बनाने का लाइसेंस डीजीसीआई की ओर से मिल जायेगा।
इसके बाद वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू हो जायेगा , इसके साथ ही देश के बच्चों को भी कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रतिरक्ष प्रणाली मिल जायेगी. यानी इसका मतलब यह है कि देश के नौनिहालों को भी इसका फायदा मिल सकेगा।भारत बायोटेक के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एला ने कहा कि उनकी कंपनी ने दो फेज के ट्रायल पूरे कर लिये हैं. ट्रायल में वैक्सीन ने बेहतरीनकोरोना महामारी के संक्रमण के फैलने का खतरा कम हो जायेगा.प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद सीरम इंस्टीट्यूट के सायरस पूनावाला ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में कोरोना के खिलाफ जंग को तेज किया. स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिये उन्होंने वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ायी. अगर पीएम एक्टिव न होते, तो भारत 100 करोड़ वैक्सीन कीखुराख इतनी जल्दी लगाने में सफल नहीं हो पता।

