दुबई : भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप में आज आमने सामने होंगी।आज 5 साल के बाद दोनों टीमों का मुक़ाबला होने जा रहा है। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को भी बेसब्री से आज के मैच का इंतज़ार है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है , यहां इस खेल को धर्म का दर्ज़ा दिया गया है। वैसे पाकिस्तान आजतक वर्ल्ड कप में भारत को आजतक कभी नहीं हरा पाया है। लेकिन टी-20 ऐसा प्रारूप है, जिसमें किसी भी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं मानी जा सकती है।
वहीं मैच का फ़ैसला पिच और मौसम पर भी निर्भर करेगा। अगर दुबई के मौसम की बात करें तो आज दुबई का मौसम वैसा ही रहेगा, जैसा कि अक्तूबर के अधिकांश हिस्से में रहता है। मतलब कि आज मौसम थोड़ा गर्म ही रहने वाला है। लेकिन मैच के दूसरे हिस्से में ओस पड़ सकती है , जिससे कि बाद में बल्लेबाजी करनेवाली टीम को फ़ायदा मिल सकता है।अगर पिच की बात करें तो दुबई की पिच थोड़ी धीमी रही है। यहां गेंदबाज़ों को कुछ ज्यादा मदद नहीं मिलती है क्योंकि इस पिच पर उछाल काम मिलता है। . भारत ने इस पिच पर अच्छी खासी प्रैक्टिस कर ली है. भारत ने दोनों वॉर्म-अप मैचों जीतें है। वहीं भारत यहां खेले गए आईपीएल का भी फ़ायदा मिलेगा।भारतीय बल्लेबाजी का मजबूत पक्ष उसके बल्लेबाज रोहित, केएल राहुल, कोहली, सूर्यकुमार और रिषभ पंत हैं।

