रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 71 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र 

नई दिल्ली : आज मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम में हिस्सा बनें जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सभी नए नियुक्तियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल – ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे हैं।  केंद्र सरकार का प्रयास है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को मिशन मोड में डेढ़ साल के भर दिए जाए आज इस रोजगार मेले में पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया जिसमें कहा की देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही बिना रुकावट चलता जा रहा है। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी हिम्मत और ताकत बनें हैं। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च सहायता देने  को तैयार है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनकर तैयार होगा। 

इन राज्यों में बटे नियुक्ति पत्र –दूसरे चरण में रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहटी, पटना, श्रीनगर, उधमपुर, जम्मू, रांची, हजारीबाग, बैंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लेह, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पुणे, नागपुर, इंफाल, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, भुवनेश्वर और जालंधर आदि 45 शहर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *