भाजपा ने रची कांग्रेस नेता के परिवार को मारने की साजिश 

कर्नाटक में चुनाव की तारीखें बेहद करीब आ गयीं हैं। इस बीच भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच निशाने बाजी जारी है। इस बीच कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जान को भाजपा से ख़तरा बताया है। और दावा किया है कि मलिकार्जुन के परिवार को भाजपा पार्टी से जान का ख़तरा है। ये भी कहा है कि भाजपा उन्हें मारने की साजिश रच रही थी। 
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये कहा है कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ख़ास है। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश हो रही है। सुरजेवाला ने कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप भी बजाई और दावा किया कि चित्तापुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ ने खरगे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारने की बात भी करते सूना। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप रहेंगे। कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग भी इस पर मौन धारण कर लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *