प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार की तारीफे लगतार मिल रही है जिस कड़ी में अजित पवार ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा है कि मंत्रियों की डिग्री पर सवाल उठाना सही नहीं है। सभी को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि किसी नेता ने अपने कार्यकाल में क्या हासिल किया है।
पवार ने पीएम मोदी का साफ़ जिक्र करते हुए, 2014 में अपने करिश्मा की वजह से वह चुनाव जीते थे। डिग्री के आधार पर किसी ने उन्हें वोट नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, ‘साल 2014 में क्या जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी डिग्री के आधार पर वोट दिया था? उनका जो करिश्मा था, उससे उन्हें मदद मिली और वो चुनाव जीतें।’
कांग्रेस पार्टी नेता ने दिया पीएम मोदी का साथ,डिग्री पर सवाल ग़लत

