डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसरों के हुए तबादले,पढ़िए सूची 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने आधी रात में छह माह पहले प्रमोशन ले चुके डेढ़ दर्जन आईपीएस अफसरों को अचानक स्थानांतरित करके पद बदल दिए। नए पद पर तैनाती हो चुकी है,सभी डीआईजी रैंक अधिकारी है। जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था।  आपको बतादें कि इसमें से ज़्यादातर उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम करके आ चुके हैं। 

सूची जारी-

जिन अफसरों का स्थानांतरण हुआ है ,इसमें एसपी रेलवे सौमित्र यादव को यूपी 112, बाबूराम को ईओडब्ल्यू से सीबीसीआईडी, गीता सिंह को सीबीसीआईडी से अभियोजन मुख्यालय, कोलांची को पीएसी आजमगढ़ से साइबर क्राइम लखनऊ, सर्वेश राणा को विशेष जांच प्रकोष्ठ से खाद एवं रसद, जुगल किशोर को अभी सूचना मुरादाबाद से दूरसंचार विभाग लखनऊ, विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, बालेंद्र भूषण को एसआईटी से लॉजिस्टिक, राजीव मल्होत्रा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से पीटीएस उन्नाव, अखिलेश कुमार निगम को फूड सेल से ईओडब्ल्यू और योगेश सिंह को 25 वी वाहिनी पीएसी रायबरेली से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पद पर तबादला दिया गया है इसके अलावा एससीआरबी में तैनात सभा राज, विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात स्वामी प्रसाद, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात रमेश, फूड सेल में तैनात दयानंद मिश्रा, तकनीकी सेवाएं में तैनात डॉ अरविंद भूषण पांडे, अभिसूचना में तैनात लल्लन सिंह और प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात महेंद्र यादव को उसी शाखा में एसपी के स्थान पर डीआईजी बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *