30 दिसंबर को कुमाऊं एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी,सीएम धामी ने की तारीफ

गंगोलीहाट: आजसीएम धामी ने बताया है कि आने वाले साल के अंत में 30 दिसंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज (सोमवार) को पिथौरागढ़ में यह बात कही। उन्होंने गंगोलीहाट में 21 करोड़ 57 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इस  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से ऋषिकेश की तरह ही कुमाऊं मंडल के लिए एम्स का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने सहमति दी और अब 30 दिसंबर को हल्द्वानी आगमन पर प्रधानमंत्री कुमाऊं में एम्स का शिलान्यास करेंगे। 

सीएम धामी ने की पीएम मोदी की तारीफ़-

आज कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य में सड़कों के डामरीकरण सुधारीकरण का लोकार्पण और जीआईसी कांडा किरोली में अतिरिक्त कक्ष, नगर पंचायत बेरीनाग का भवन, जीआईसी दसाईथल में अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया गया है। अपने 37 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी की खूब तारीफे की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी, अयोध्या, मथुरा, बदरीनाथ और केदारनाथ आदि मंदिरों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *