नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कल अस्वस्थ होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनका हाल चल लेने एम्स पहुंचे है। और आज पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस ने भी मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अच्छी सेहत की कामना करता हूं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा कि मनमोहन सिंह जी के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जानकारी दी गई कि दो दिन पहले मनमोहन सिंह को बुखार आया था। और उसके साथ ही वह कमजोरी भी महसूस कर रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें अब डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया हैं। उनका इलाज़ कर रहे डॉक्टरों ने बताया है की हमारी टीम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बेहतर इलाज़ देने में कार्यरत है और चिंता करने की कोई बात नहीं है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने जानकारी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य के बारें में जो अफवाहें चल रही हैं वो बिलकुल निराधार है। अभी उनकी हालत स्थिर है , और अस्पताल में उनका उपचार हो रहा है। हम आगे भी उनके स्वास्थ्य से जुडी जानकारी देते रहेंगे और चिंता के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं।

