सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिए जानें वाली याचिकाओं को कोर्ट से ट्रांसफर किया है।यह मामला मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष किया गया है। पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस भेजते हुए 15 फरवरी तक जवाब तलब किया है।अब इस मामलें की सुनवाई 13 मार्च के लिए टाल दी गई है।
वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर दलीले हुईं पेश-
पीठ ने इस मामले में याचिकाकर्ताओं को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहने के लिए वकील को शामिल करने या दिल्ली तक न आ पाने की स्थिति में दलीलें पेश करने की स्वतंत्रता दी है। इस मामले की पिछली सुनवाई 14 दिसंबर 2022 को हुई थी। इस दौरान भी कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने की नई याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब माँगा था।

