पीएम मोदी आज देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदहैं वह यहां जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस दौरान वह 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कुछ ही देर में करेंगें। आज कायक्रम स्थल पर पीएम आगमन के मद्देनज़र सुरक्षा के इंतज़ाम जबरदस्त नज़र आ रहे हैं।
पीएम के आगमन पर प्रदेश सीएम धामी ने कहीं ये बाते –आज हल्द्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा। कहा कि इनके दिमाग पर झाड़ू फिरा हुआ है। कहा कि प्रदेशवासी मुफ्त का सहारा नहीं चाहते हैं।साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले कि पीएम मोदी के ही कारण कश्मीर में धारा 370 हटाई गई। इना ही नहीं पीएम की टेर्रेफोन की झड़ी लगाते हुए सीएम ने कहा कि यूपी के आयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। काशी में विश्वनाथ मंदिर का स्वरूप भव्य हो गया है। केदारभूमि के पुर्ननिर्माण हो रहा है। कोविड आपदा को जिस तरह से पीएम मोदी ने देश को संभाला उसे पूरी दुनिया ने तारीफ की है।
पीएम एक घंटे की देरी से पहुंचे हैं-आज हल्द्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी करीब एक घंटे की देरी से दोपहर दो बजे जनसभा स्थल पहुंचे हैं। उनके पहुंचते ही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिया। मैदान इन नारों को गूंजायमान हो गया। मंच पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का शॉल ओढ़ाकर व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर तहेदिल से स्वागत अभियंनदन किया है।
पीएम की समय सारिणी –11:55 से करीब 50 मिनट की देरी से बरेली के त्रिशूल एयरवेज पहुंचे। जिला प्रशासन ने बताया है कि उसके बाद पीएम मोदी विजिबिलिटी न मिलने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने देरी से उड़ान भरी। वहीं हल्द्वानी तक विजिबिलिटी कम होने से सड़क मार्ग से हल्द्वानी जाने पर मंथन हो रहा था। 12:45 बजे विजिबिलिटी मिलने पर राजकीय विमान से हल्द्वानी जाने का निर्णय लिया गया। और अब वो हल्द्वानी में आयोजित जनसभा के मंच पर भी पहुँच चुके हैं। जहाँ उनसे मिलने बच्चे और भरी संख्या में जनता एकत्रित हुई है। कुछ ही देर में पीएम मोदी 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

